ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था दुष्कर्म रेलकर्मी राजस्थान से गिरफ्तार

भाेपाल। अशाेका गार्डन थाना पुलिस ने चार माह पहले दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे रेलवे के कर्मचारी काे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आराेपित से महिला का परिचय मुरलीधर महाराज की कथा सुनने के दौरान हुआ था। कथा सुनने साथ चलने का झांसा देकर रेलकर्मी महिला काे अपने घर ले गया था। वहां नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया था।उसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार महिला से ज्यादती की थी।

अशाेका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक राजधानी में रहने वाली 48 वर्षीय महिला की शिकायत पर 12 नवंबर 2022 काे लाेकेश शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। लाेकेश काेटा रेल मंडल में सिग्नल विभाग में पदस्थ है। महिला ने शिकायत में पुलिस काे बताया कि वह मुरलीधर महाराज की प्रशंसक है।काेराेना काल में आलाइन कथा सुनने के दौरान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसका परिचय लाेकेश शर्मा से हुआ था। इसके बाद फरवरी 2021 में राजधानी में कथा के दौरान पहली बार उसकी मुलाकात लाेकेश से हुई थी। नौ नवंबर काे वह जाेधपुर में कथा सुनने भाेपाल–जाेधपुर ट्रेन से जा रही थी। फाेन पर बात हाेने पर लाेकेश ने उससे कहा कि वह भी कथा सुनने अपनी पत्नी के साथ जाेधपुर जाने वाला है। वह भी काेटा स्टेशन पर उतर जाए, ताे सभी कार से साथ चलेंगे। लाेकेश, महिला काे काेटा स्टेशन से अपने घर ले गया। घर में उसकी पत्नी नहीं थी। लाेकेश ने उसे चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उसे हाेश नहीं रहा। सुबह उसे पता लगा कि उसके साथ गलत काम हुआ है।इस घटना के बाद बदनाम करने की धमकी देकर लाेकेश कथा सुनने के बहाने से मथुरा, जाेधपुर, ऋषिकेष ले गया और हाेटल में उसके साथ ज्यादती की। अंतिम बार अशाेका गार्डन की एक हाेटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था।शुक्रवार काे पुलिस ने बामरा कालाेनी, बयाना जिला भरतपुर , राजस्थान से लाेकेश काे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button