ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

Railway News: दो दिन निरस्त रहेगी भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस चार ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

भोपाल। रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। भोपाल से सिंगरौली के बीच चलने वाली अप-डाउन की भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस दो अलग-अलग दिनों में निरस्त रहेगी। इसके अलावा भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस समेत चार अन्‍य मुसाफिर रेलगाड़ियां कुछ दिन बदले मार्ग से चलेंगी। रेलवे ने यह निर्णय जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर रेल ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के चलते लिया है। यह काम 21 से 27 मार्च के बीच किया जाएगा।

यह ट्रेन निरस्त रहेगी

गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन से 22 मार्च व 25 मार्च को और गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस सिंगरौली स्टेशन से 23 मार्च और 28 मार्च को निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

– 20 मार्च को अपने प्रारंभिक स्टेशन हावड़ा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस बदले मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर चलेगी।

– 22 मार्च को भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस बदले मार्ग कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- गढ़वा रोड होकर चलेगी।

– 22 मार्च को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस

बदले मार्ग कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गढ़वा रोड होकर चलेगी।

– 25 मार्च को कोलकाता से चलने वाली गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस बदले मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन -प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।

Related Articles

Back to top button