ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बाबा महाकाल को जल चढ़ाने के लिए बैरिकेड से कूदी वृद्ध महिला

उज्जैन। भगवान महाकाल को जल चढ़ाने की जिद लेकर एक वृद्ध महिला बैरिकेड लांघकर नंदीहॉल में घुस गई। यहां से गर्भगृह में प्रवेश करना चाहती थी। कैरिकेड लांघकर नंदीहाल में प्रवेश के बाद गर्भगृह के द्वार पर भी पंडित व पुलिसकर्मियों से बहसबाजी की। महिला द्वारा अधिक जिद करने के कारण उसे गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा महाकाल को जल चढ़ाने दिया। रविवार को एक वृद्ध महिला कतार से हटकर बाबा महाकाल को जल चढ़ाने के लिए बैरिकेड से कूद कर नंदी हाल में जय महाकाल करते हुए प्रवेश कर गई। इस दौरान वहां कर्मचारियों व अधिकारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया।

महिला को समझाते रहे कर्मचारी

महिला ने गुस्से में अधिकारी-कर्मचारियों को भी खरीखोटी सुनाना शुरू कर दी। हालांकि महिला के वृद्ध होने के कारण कर्मचारियों ने महिला को जबर्दस्ती बाहर करने का प्रयास नहीं किया, परंतु समझाने का प्रयास बहुत किया। कर्मचारियों द्वारा समझाइश का महिला पर कोई असर नहीं हुआ और महिला ने उल्टा कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को ही लताड़ लगा दी।

हंगामे से परेशान होकर गर्भगृह में दिया प्रवेश

महिला किस शहर से आई थी, यह पता नहीं चल सका। महिला गर्भगृह में जल चढ़ाने की जिद कर रही थी और जल चढ़ाने के लिए हंगामा कर रही थी। नंदी हाल के बाद गर्भगृह के द्वार पर भी पंडित और सुरक्षाकर्मियों के साथ महिला ने चिल्लाचोट की। हंगामे से परेशान होकर पंडित और सुरक्षाकर्मियों ने महिला को गर्भगृह में प्रवेश करने दिया और जल चढ़ाने दिया।

Related Articles

Back to top button