ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

इंदौर में गार्ड को बंधक बनाकर कारोबारी के घर में चोरी

इंदौर। शहर के तुकोगंज इलाके में एक कारोबारी के घर में बड़ी चोरी की घटना हुई। कारोबारी दंपति जलगांव गए थे। बदमाशों ने कारोबारी के घर में तैनात गार्ड को बंदी बनाकर घटना को अंजाम दिया। घटना रविवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ ही एलएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।

धक्का देकर महिला से चेन लूटी, तीसरी बार में पर्स छीना

दिल्ली निवासी एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स और चेन लूट ली।बदमाशों ने लूट के लिए तीन बार प्रयास किया।महिला वृद्ध पिता के साथ अस्पताल जा रही थी। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है जो नशे के लिए वारदात करते है।रोहणी(सेक्टर-2) निवासी 50 वर्षीय भावना दीपकुमार जोशी दो महीने पहले ही बेटे के पास इंदौर आई है।बेटा आइटी कंपनी में इंजीनियर है। 13 फरवरी को भावना पिता के साथ अस्पताल जा रही थी। जैसे ही स्कीम-54 स्थित बैंक आफ बड़ौदा के समीप पहुंची बाइक सवार तीन बदमाश कट मारकर आगे निकले।भावना समझ नहीं पाई कि बदमाश उसे लूटने आए है।

आरोपित दौबारा आए और झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। धक्का देने के कारण भावना नीचे गिर गई और चस्मा भी टूट गया। बदमाश तीसरी बार पुन: आए और इस बार बैग छीन लिया जिसमें सोने के चेन और पेन व आधार कार्ड रखे हुए थे। लूट की एक अन्य घटना पुष्पा रामभैया लोधी निवासी स्कीम-74 के साथ हुई है। पुष्पा निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। वह शुक्रवार दोपहर दुध लेने जा रही थी।तभी बाइक सवार बदमाश फोन लूट कर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button