ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद सुरक्षा बल ने संभाला मोर्चा

नैनपुर। ट्रेनों में सीट को लेकर विवाद आम है लेकिन यह विवाद मारपीट तक पहुंच जाए और इसे नियंत्रित करने जीआरपी और आरपीएफ बल को मोर्चा संभालना पड़े ऐसा बहुत कम ही होता है, लेकिन ऐसा मंडला जिले में हुआ है। जहां सोमवार को नैनपुर गोंदिया मेमू ट्रेन में दो पक्षों में सीट को लेकर जमकर मारपीट हुई। दरअसल गोंदिया में सिंधी समाज का सत्संग था। जिसमें जबलपुर, बालाघाट, नैनपुर के सिंधी समाज के लोग आवागामन कर रहे थे। जिसके चलते ट्रेन में भीड़ देखने को मिल रही थी। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन समनापुर में सीट के लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लामता पहुंचते-पहुंचते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इसी दौरान ट्रेन में चल रहे शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्ष को ट्रेन में ही बैठा कर नैनपुर लाया गया। आरपीएफ पोस्ट नैनपुर में दोनो पक्षों के बयान दर्ज किए गए।

ट्रेन से कूदकर भागे कुछ लोग

बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोगों ने सीट को लेकर पहले विवाद किया फिर मारपीट की। वहीं जानकारी लगने पर जब सुरक्षा बल आया तो मारपीट करने वाले कुछ व्यक्ति ट्रेन से ही कूद कर भाग गए। दोनों के साथ महिला बच्चे मौजूद हैं। जिनसे भी अभद्रता और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

जानकारी लगते ही स्टेशन पहुंचे स्थानीय लोग

सीट को लेकर पूरा मामला बताया गया। नगर के लोगों के साथ हुई घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में नगर के लोग स्टेशन पहुंच गए और हंगामा करने लगे। वहीं मारपीट में घायल हुए व्यक्ति अमित नागपाल ने बताया कि मैं और मेरा परिवार गोंदिया में सत्संग से वापस अपने घर नैनपुर लौट रहे थे। समनापुर के पास कुछ लोगों ने मेरे पास आकर सीट को लेकर विवाद किया एवं मेरे साथ चार लोगों ने मारपीट की। वहीं पूरी घटना के बाद जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button