ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

तापमान में आई गिरावट से राजधानी में फिर लौटी ठंड, होली पर बादल और बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट लेकर पूरे वातावरण का रूख बदल दिया है। होली पर बादल और बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। यहां बारिश का असर अरब सागर की ओर से नमी ला रहा है।

बीते 24 घंटे में भोपाल समेत 15 जिलों में जमकर पानी बरसा। 36 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन का पारा 29.3 डिग्री पहुंचा। तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। भोपाल में बारिश से ठंड लौटी और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। गुना और अशोकनगर में आज भी बादल हैं और सुबह तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम, खंडवा में भी पानी गिरा। आगर जिले में ओले गिरे। शाम को रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, भोपाल, शाजापुर, धार, रायसेन समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button