ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

लुहारी गांव में अंजनी माता की प्रतिमा की आंखों से निकल रही पानी की बूंदें उमड़े श्रद्धालु

दमोह। दमोह जिले के हटा ब्लॉक के लुहारी गांव में बने मंदिर में विराजमान माता अंजनी की प्रतिमा की आंखों से पानी की बूंदें निकलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोग इसे माता की आंखों से आंसू बहना बता रहे हैं। इस घटना के बाद मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और भजन-कीर्तन शुरू हो गया। महिलाओं ने देवी भजन गाना शुरू कर दिए और धीरे-धीरे पूरे जिले में यह खबर फैल गई। जानकारों के अनुसार इसका कोई वैज्ञानिक कारण भी हो सकता है। पुरातत्व विभाग के अधिकारी के अनुसार वाष्पीकरण से ऐसा हो सकता है।

लुहारी गांव में खेतों के बीच सुनसान इलाके में माता अंजनी का मंदिर है जहां पूरे गांव के लोग पूजन करने आते हैं। मंगलवार सुबह लुहारी गांव का एक युवक हेमराज सिंह लोधी माता के दर्शन करने गया तो उसने माता की प्रतिमा की एक आंख से आंसू बहते देखे।

उसके अनुसार पहले उसे यह भ्रम लगा, लेकिन इसके बाद लगातार एक आंख से आंसू बहते देखे गए जिसकी सूचना उसने अपने परिचितों को दी।

कुछ ही देर में यह खबर गांव में फैल गई। महिला, पुरूष बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच गए और भजन- कीर्तन शुरू हाे गया। अपनी मन्नतों के नारियल भी बांधे जाने लगे। एक महिला को यहां देवी का भाव भी आने लगा जिसने कहा कि माता का मंदिर काफी छोटा है इसे बड़ा बनवाया जाए। जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिलती गई वह मंदिर पहुंचते गए।

वाष्पीकरण से पानी की बूंद निकलना संभव है

इस संबंध में रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के सुरेंद्र चौरसिया का कहना है कि यदि प्रतिमा प्राचीन है तो उनके रिकार्ड में दर्ज होती है, लेकिन यदि प्रतिमा नई है तो वाष्पीकरण के कारण पानी की बूंद निकल सकती है। बाकी लोगों की आस्था का सवाल है वह उसे किस नजरिये से देखते हैं। यदि यह प्रतिमा प्राचीन होती तो वह संरक्षित भी होती और उनके रिकार्ड में इसकी जानकारी होती। आस्था के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता बाकी वाष्पीकरण ही एक कारण हो सकता है जिसमें पानी की बूंद निकल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button