ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से जाएगी

भोपाल। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन 16 मई को इंदौर से पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

कुल 10 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, कोलकाता, बैद्यनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए यात्रियों को 17 हजार 600 रूपये प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नान एसी स्टैण्डर्ड होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों को स्थानीय भ्रमण के लिए नान एसी टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड नियमों का पालन होगा। इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या अधिकृत एजेंट से करा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button