ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

क्रिकेट मैच के दौरान बेरहमी से पीटा था तीन हफ्ते बाद दर्ज हुआ केस

भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान बाइक लेकर निकलने पर करीब आधा दर्जन लोगों ने बाइक चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने 22 दिन के बाद आरोपितों के खिलाफ बलवा, मारपीट करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक ऐशबाग निवासी 32 वर्षीय अरुण पुत्र जनार्दन यादव निजी काम करता है। दो मार्च की रात में बाग दिलकुशा स्थित सामुदायिक केंद्र में क्रिकेट मैच चल रहा था। रात करीब नौ बजे अरुण बाइक लेकर मैदान में पहुंच गया था। इस पर मैच की आयोजन समिति के लोगों से अरुण की बहस होने लगी। बात बढ़ने पर आधा दर्जन युवकों ने अरुण के साथ लात–घूंसों से जमकर मारपीट कर दी थी। इस मामले में अरुण ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार रात को आरोपित शाहरुख, नवेद, असलम अली, इमरान और अमन के खिलाफ बलवा, मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुरानी रंजिश में युवक को पीटा

उधर, खजूरी सड़क थानांतर्गत दुर्गा कालोनी में पुरानी रंजिश को लेकर सतीश पुरविया, रोहित ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी थी। युवक को बचाने के लिए उसकी 25 वर्षीय बहन पहुंची, तो उन लोगों ने उस महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ भी कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़, मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button