ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

CM ने कहा, चाहे तो सिर काट दो लेकिन नहीं बढ़ेगा महंगाई भत्ता, नहीं है सरकार के पास पैसे

सरकारी कर्मचारियों के द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा हैं। इसी बीच सीएम ने कहा की वह चाहे तो उसका गला काट सकते हैं लेकिन वह महंगाई भत्ता और नहीं बढ़ाएंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दलील दिया की सरकार के पास और पैसे नहीं हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले चाहें तो उनका सिर काट लें लेकिन सरकार राज्य के कर्मचारियों को और ज्यादा महंगाई भत्ता नहीं दे पाएगी। ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर डीए नहीं मिल पाएगा क्योंकि सरकार के पास भुगतान के लिए फंड नहीं है। बता दें कि भाजपा, कांग्रेस और लेफ्ट के लोग मिलकर महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में कहा, ‘वे हमेशा और ज्यादा की मांग करते रहते हैं। कितना ज्यादा मुझे देना होगा। हमारी सरकार के लिए अब और डीए देना संभव नहीं है। हमारे पास पैसा नहीं है। हमने अतिरिक्त 3 प्रतिशत डीए दिया। अब अगर आप इससे भी खुश नहीं हैं तो मेरा सिर काट लीजिए। आपको कितना ज्यादा डीए चाहिए?’ बता दें राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 15 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया था। इसमें ऐलान किया गया था शिक्षक समेत सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को मार्च महीने से 3 प्रतिशत का अतिरिक्त डीए दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button