ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

आरटीओ की लापरवाही नवरात्र में नीलामी के लिए अपलोड नहीं किए वीआइपी नंबर

इंदौर। इंदौर आरटीओ में गुरुवार को वाहनों की नई सीरीज एमपी 09 जेडएन शुरू कर दी गई, लेकिन इसके वीआइपी नंबरों को अब तक अपलोड नहीं किया गया है। इससे नवरात्र में वाहन खरीदने वाले लोगों को वीआइपी नंबर खरीदने के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना होगा। अब अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही वीआइपी नंबरों के लिए बोली लगाई जा सकेगी।

इंदौर में नवरात्र में दो और चार पहिया वाहनों की खूब बिक्री होती है। नई सीरीज में वीआइपी नंबर अपलोड नहीं करने से आरटीओ को राजस्व की हानि होगी। लोग बिना नंबर के वाहन शोरूम से बाहर नहीं निकलवा सकते। नवरात्र में वाहन खरीदने वालों को सामान्य नंबर ही खरीदना होगा ।

नई सीरीज जेडएन शुरू

परिवहन विभाग में वाहनों के नंबरों की सीरीज एमपी 09 जेडएम गुरुवार को खत्म हो गई थी। इसी दिन शाम को नई सीरीज जेडएन शुरू कर दी गई, लेकिन इसके वीआइपी नंबरों को अपलोड़ नहीं किया गया। इससे नवरात्र में वाहन खरीदने वाले लोगों को वीआइपी नंबरों के लिए मायूस होना पड़ेगा। इस सप्ताह केवल सामान्य नंबर ही दिए जाएंगे।

प्रत्येक सप्ताह होती है नीलामी

वाहन पोर्टल पर वीआइपी नंबरों की सीरीज को एक करते हुए आनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रत्येक सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक आनलाइन बोली लगाई जा सकती है। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले आवेदक को नंबर अलाट किया जाता है। आवेदक को 60 दिन के भीतर इस नंबर का उपयोग करना होता है ।

लाखों रुपये का राजस्व मिलता है

परिवहन विभाग की प्रत्येक सीरीज में 368 नंबर वीआइपी होती है। इनमें 0001 से लेकर 9999 नंबर तक वीआइपी नंबर की श्रेणी में आते हैं। इन नंबरों की नीलामी से लाखों रुपये का राजस्व परिवहन विभाग को मिलता है। नवरात्र में नई सीरीज शुरू होने से इस बार नीलामी में ज्यादा बोली लगने का अनुमान था। इसके बाद भी परिवहन विभाग ने वीआइपी नंबर अपलोड नहीं किए ।

Related Articles

Back to top button