ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

महेबा गांव में छतरपुर पुलिस पर हमला थाना प्रभारी सहित एक आरक्षक घायल

टीकमगढ़। जतारा थाना क्षेत्र के महेबा चक्र गांव के पास आरोपितों को पकड़ने गई छतरपुर की नौगांव की पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित एक आरक्षक घायल हुआ है। घटना के बाद घायल पुलिस कर्मियाें का उपचार जतारा के अस्पताल में कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर पुलिस वापस रवाना हो गई।

घटनाक्रम के मुताबिक छतरपुर की नौगांव पुलिस जतारा के महेबा चक्र गांव में लॉटरी ड्रा खिलाकर लोगों को ठगने वाले आरोपितों को पकड़ने के लिए गई थी। जब पुलिस गांव में पहुंची और आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपितों व गांव के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपितों व ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान नौगांव थाना प्रभारी सहित एक आरक्षक घायल हो गए। हालांकि किसी तरह पुलिस कर्मी गांव के बाहर आए। इसके बाद जतारा अस्पताल पहुंचे। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद पुलिस कर्मी वापस रवाना हो गए। जतारा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button