ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

उज्जैन में शादीशुदा महिला के साथ बैठा था मुस्लिम युवक हिंदू संगठन के सदस्यों ने पकड़ा

उज्जैन। कोठी रोड स्थित विक्रम कीर्ति मंदिर के गार्डन में शुक्रवार रात को एक मुस्लिम युवक विवाहित युवती के साथ बैठा हुआ था। हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने युवक को पकड़ा और जमकर पीट दिया। हालांकि युवती ने कोई कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। जिस पर माधवनगर पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

टीआइ मनीष लोधा ने बताया कि शुक्रवार शाम को बेगमबाग निवासी आमिर नामक युवक आगर रोड पर रहने वाली हिंदू युवती के साथ बैठा हुआ था। जिसकी जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और उसे जमकर पीट दिया। आरोप था कि आमिर ने खुद का नाम राहुल बताकर युवती से दोस्ती की थी। हालांकि युवती ने इससे इंकार कर युवक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई करवाने से भी मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने आमिर के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया था। जहां पर उसे जमानत पर छोड़ दिया।

पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाला और फिर लगा ली फांसी

भैरवगढ़ निवासी युवक ने शुक्रवार रात को पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर उससे फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि राहुल पुत्र सुरेश गिरी उम्र 24 वर्ष निवासी सनावद खंडवा हालमुकाम भैरवगढ़ ठेला लगाकर कटलरी का सामान बेचता था। वह शराब पीने का आदी था। शुक्रवार रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। जहां उसने पत्नी संध्या से विवाद के बाद उससे मारपीट की और घर के बाहर निकालकर दरवाजा लगा लिया। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक ने फांसी क्यों लगाई थी।

Related Articles

Back to top button