ब्रेकिंग
महिलाओं के खातों में आज पहुंचेगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, CM साय करेंगे जारी भोपाल में निरामय अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन सील, सीएमएचओ ने की कार्यवाही पनीर पकड़ा?, रायपुर में हुई कार्रवाई, जांच के लिए लैब भेजा BHOPAL में नेताओं के हाथों में पौधे लगवाने के लिए, 700 हरे भरे पेड़ कटवा दिए भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क...
मध्यप्रदेश

दो दिनों तक बढ़ेगी गर्मी फिर बूंदा-बांदी के आसार अगले दो दिनों में बढ़ेगी गर्मी

भोपाल। मध्यप्रदेश के शहरों में दिन-रात के पारे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। मतलब साफ है कि में अगले 2 दिन गर्मी वाले रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 29-30 मार्च से मौसम बदलेगा। ग्वालियर-चंबल समेत रीवा, जबलपुर, उज्जैन संभाग के कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक मौसम में इसी तरह से उतार चढ़ाव बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। तमिलनाडु से पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस ट्रफ लाइन के असर से मिल रही नमी के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा हो रही है। सोमवार को भी जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। उधर 29 मार्च का एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके असर से 30-31 मार्च को ग्वालियर, चंबल, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

तापमान

भोपाल – 35 – 16.4

ग्वालियर- 33.1 – 17.4

इंदौर – 32.8 – 17

जबलपुर- 35 – 18.3

Related Articles

Back to top button