ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

गांजे की पुड़िया बनाकर बेचने वाला एजेंट पकड़ा मोबाइल से खुलेगा पूरा नेटवर्क

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में एक गांजा तस्कर को पकड़ा गया है। उसके पास से करीब 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गांजा तस्कर गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशेड़ियों को बेचता था। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल में जब्त कर लिया है। इस मोबाइल की पड़ताल के जरिए पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंच सकेगी। ग्वालियर थाना पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई

सीएसपी ग्वालियर सर्किल संदीप मालवीय ने बताया कि उपनगर ग्वालियर स्थित घासमंडी क्षेत्र में एक गांजा तस्कर द्वारा गांजे की छोटी पुड़िया बनाकर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह परिहार और उनकी टीम को पड़ताल में लगाया गया, टीम ने पड़ताल की। एक सिपाही को गांजा खरीदने के लिए भेजा गया। सिपाही ने आधा किलो गांजे की डील की तो वह गांजा देने के लिए राजी हो गया। इसके बाद गांजा तस्कर जैसे ही गांजे की खेप लेकर आया तो टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जिस गांजा तस्कर को पकड़ा है, उसका नाम लक्ष्मण प्रभा पुत्र देवीराम शिवहरे है। उसके मोबाइल में कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं जिनसे वह दिन में कई बार बात करता है।

Related Articles

Back to top button