ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गईं बीएमओ सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

टीकमगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में सोमवार को लोकायुक्त टीम सागर ने छापामार कार्यवाई की । इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ डॉ अर्चना राजपूत को 25000 रुपए की रिश्वत के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बीएमओ डॉ राजपूत ने सील किए गए प्राइवेट क्लीनिक को दोबारा खोलने के बदले में रिश्वत मांगी थी ।

लोकायुक्त टीम में शामिल उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि डॉक्टर नीलेश विश्वकर्मा निवासी महेवा ने पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ डॉ अर्चना राजपूत के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायतकर्ता ने बताया था कि कुछ दिन पहले मेरा प्राइवेट क्लीनिक सील कर दिया था । जिसे दोबारा खोलने के एवज में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने 25000 रुपए की मांग की है । डॉ नीलेश विश्वकर्मा और बीएमओ के बीच रिश्वत को लेकर हुई बातचीत टेप की गई । बीएमओ ने सोमवार को रिश्वत की राशि देने के लिए नीलेश विश्वकर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में बुलाया । जैसे ही नीलेश ने स्वास्थ्यकेंद्र पहुंचकर बीएमओ डॉ अर्चना राजपूत को 25 हजार रुपए रिश्वत की राशि दी , तो उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप मच गया । स्वास्थ्य केंद्र के पूरे स्टाफ और डॉक्टरों में अफरा तफरी का माहौल रहा । लोकायुक्त टीम ने बीएमओ डॉ अर्चना राजपूत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है । फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है । लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह , प्रफुल्ल श्रीवास्तव , निरीक्षक अभिषेक वर्मा , रोशनी जैन सहित स्टाफ मौजूद रहा ।

Related Articles

Back to top button