ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

‘शांति से मनाएं रामनवमी का जुलूस’, ममता बनर्जी ने मुस्लिम क्षेत्रों से बचने की दी नसीहत, बोलीं- रमजान चल रहा

कोलकाता। देशभर में गुरुवार को रामनवमी का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शांति के साथ रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुरोध किया।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, ममता बनर्जी केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ दो दिवसीय धरने पर बैठी हुई हैं।

बकौल एजेंसी ममता बनर्जी ने रामनवमी का जुलूस निकालने वाले लोगों से अनुरोध किया कि शांति के साथ जुलूस निकालें। साथ ही उन्होंने मुस्लिम क्षेत्रों से बचने की नसीहत दी, क्योंकि रमजान का महीना चल रहा है।

‘शांति के साथ मनाएं रामनवमी का जुलूस’

ममता बनर्जी ने कहा कि रामनवमी के मौके पर हिंसा फैलाने की कोशिश न करें, शांति के साथ जश्न मनाएं और उत्तेजित न हों। इसी बीच उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे जुलूस में तलवार और चाकू लेकर चलेंगे। मैं कहती हूं कि क्रिमिनल ऑफेंस एक अपराध है।

‘एकसाथ भाजपा के खिलाफ लड़ने का अनुरोध’

बीते दिनों ममता बनर्जी ने अपने रुख में बदलाव करते हुए सभी राजनीतिक दलों से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया था।

साथ ही उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार रामनवमी के किसी जुलूस को नहीं रोकेंगी, लेकिन अगर इस दौरान किसी मुस्लिम के घर हमला हुआ, तो वह छोड़ेंगी नहीं।

दरअसल, ममता बनर्जी शहर के बीचों-बीच स्थित रेड रोड पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने टीएमसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को रातभर धरने पर बैठी रहीं और गुरुवार को दूसरे दिन भी उनका धरना जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button