ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बाहर आएंगे दुर्गा के शावक कैज में लगाए फव्वारे

ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान(चिड़ियाघर) में गर्मी के चलते दिनचर्या बदल गई है। गर्मी से राहत के लिए कैज में फव्वारे लगा दिए हैं, ताकि जानवरों को ठंडक मिल सके। अगले तीन दिनों में दुर्गा बाघिन के शावक भी बाहर आ जाएंगे, जिन्हें लोग देख सकते हैं। दो से तीन घंटे तक इन्हें बाहर घुमाया जाएगा। शावकों का जन्म छह मार्च को हुआ था और ये तभी से आइसोलेशन में है। इन्हें चिकन सूप, दूध व उबले हुए अंडे दिए जा रहे हैं।

शहर में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। गर्मी से हर कोई हलाकान है। चिड़िया घर में बंद जानवर, पक्षी भी गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। इन्हें ठंडक पहुंचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं। बाघ के पिंजरे में घास वाली टटियां लगाई गई हैं, जिससे उन्हें दिन में ठंडक मिल सके। स्प्रिंग्लर भी चालू किए गए हैं, जो घास की टटिया को भिगो रहे हैं। बाघ व शेर गर्मी से ज्यादा बेहाल होते हैं, इससे उनको ठंडक देने के लिए पानी भी भरा गया है। इसके अलावा शाकाहरी जानवर तरबूज सहित अन्य फल दिए जा रहे हैं। पक्षियों को भिगाकर दाल दी जा रही है।

पिंजरों के बाहर लगाए जा रहे कूलर

मोर, तोते प्रजाति के पंक्षी के लिए भी उनके पिंजरो के बाहर लकड़ी की टटिया लगाई जा रही है। जिन्हें समय समय पर पानी से गिला किया जाता है, जिससे इन पंछियों को भी लगातार बढ़ती गर्मी में राहत मिल सके,

डा. गौरव परिहार का कहना है कि इस समय चिडिय़ाघर में रहने वाले पक्षियों और जानवरों की डाइट में बदलाव किया गया है। अभी उनको पानी की ज्यादा मात्रा वाले खाद्य पदार्थ दिए जा रहे हैं जैसे खीरा, ककड़ी, टमाटर आदि इसके साथ ही ठोस पदार्थ कम कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button