ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोमवार को अमरकंटक में आचार्य विद्यासागर के करेंगे दर्शन

अनूपपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंच रहें हैं। वे जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का अमरकंटक प्रवास चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के मद्देनजर हो रहा है। दरअसल सोमवार को महावीर जयंती भी है और जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज अमरकंटक में हैं। रविवार को पंचकल्याणक महोत्सव का समापन भी है। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री व्यस्तता की वजह से नहीं आ सके थे लेकिन उन्होंने महावीर जयंती के दिन आने की सहमति दी जिसके बाद मुख्यमंत्री के अमरकंटक आगमन का कार्यक्रम तय हुआ है।

सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचेगे अमरकंटकः

प्रशासनिक सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सुबह 9:40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का विमान सुबह 10:15 बजे डुमना हवाई अड्डा जबलपुर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डुमना हवाई अड्डा जबलपुर से सुबह 10:20 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर सुबह 11:15 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक पहुंचेंगे तथा वहां से रवाना होकर 11:30 बजे अमरकंटक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अमरकंटक में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे अमरकंटक से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे हेलीपैड पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकाप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रशान ने शूरू की व्यवस्थाएंः

मुख्यमंत्री के अमरकंटक आगमन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने हैलीपेड का निरीक्षण किया और वहां से कार्यक्रम स्थल तक जाने-आने की व्यवस्थाएं देखीं। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही पुलिस बल भी चाक चौबंध व्यवस्था कर रहा है। अमरकंटक में आचार्य विद्यासागर महाराज की उपस्थिति में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने दूर-दूर से जैन समाज के अनुयायी भी पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ जिला और आसपास के भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी करने लगे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं।

Related Articles

Back to top button