ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

आंबेडकर महाकुंभ में पहुंचने वाले हैं मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री

ग्वालियर। अंबेडकर महाकुंभ में भाग लेने के लिए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, जगदीश देवड़ा, प्रभुराम चौधरी, मीना सिंह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर डा. शोभा सिकरवार मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री इस आयोजन में 61.33 करोड़ के छात्रावास का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए 850 बसें अधिग्रहित की गई हैं। मुख्यमंत्री

आयोजन स्थल पर लगाई गई बाबा साहब के जीवन पर केंद्रित चित्र गैलरी एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

एट्रोसिटी एक्ट में दर्ज मामले वापस लेने का एलान कर सकते हैं सीएम

सीएम शिवराज रविवार को आंबेडकर महाकुंभ में जाने से पहले प्रेस्टीज कालेज में दो अप्रैल 2018 को हुए एट्रोसिटी हिंसा से जुड़े दोनों पक्षों से चर्चा करेंगे। दोनों पक्षों से बात करने के बाद सीएम मंच से सभी आपराधिक प्रकरणों को वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं।

बाबा साहेब ने अनुसूचित वर्ग के हितों के लिए असाधारण कार्य किया: सिंधिया

बाबा साहेब आंबडेकर सिर्फ भारत की पूंजी नहीं, बल्कि समूचे विश्व की धरोहर हैं। वे सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि समूचे विश्व की सबसे महान हस्ती थे। गुरु संत, महात्माओं की परंपराओं में एक नाम आंबेडकर का भी है, वे साधारण मानव नहीं थे, उन्होंने अनुसूचित वर्ग के हितों के लिए असाधारण काम किया, जिससे समूचा देश आज उन पर गर्व करता है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होटल आदित्याज में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर आयोजित अनूूसूचित जाति मोर्चा के कार्यर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल का पानी मीठा है। अतिथि सत्कार में ग्वालियर नंबर वन है, जैसा स्वागत ग्वालियर में होता है, ऐसा समूचे प्रदेश में कहीं नहीं होता, इसलिए कल महासमागम में मुख्यमंत्री सहित आगुंतक अतिथियों को दिखा दें कि ग्वालियर कैसे स्वागत करता है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी संबोधन में एक बार फिर चूक कर गईं। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री कह दिया। यह पहला अवसर नहीं हैं जब उनसे ऐसी चूक हुई है।

Related Articles

Back to top button