ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मुख्य समाचार

31 मार्च और 1 अप्रैल को सफर करने वाले यात्री ध्यान दें ! 12 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

भोपाल। Bhopal RKMP Railway Station Platform Number Change मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन रानी कमलापति से आज 31 मार्च और 1 अप्रैल को यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जहां पर आज करीबन 12 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया गया है। जिसमें शताब्दी, भोपाल एक्सप्रेस, जनशताब्दी, पंजाब मेल, दुरंतो और अहमदाबाद बरौनी आदि जैसी ट्रेनें आती है।

प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सभी एंट्री बंद

आपको बताते चलें कि, पीएम का पूरा कार्यक्रम प्लेटफॉर्म -1 पर ही होगा। इसके अलावा 1 अप्रैल को यात्रियों को सिर्फ प्लेटफॉर्म 5 से ही एंट्री दी जाएगी। प्लेटफॉर्म 1 की तरफ से सभी एंट्रीज बंद रहेंगी। बताया जा रहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को भोपाल आएंगे। वह लगभग 3:15 बजे प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इन दिनों तैयारियों के चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

  • 31 मार्च को 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-3 से जाएगी।
  • 31 मार्च व 1 अप्रैल को 12155 भोपाल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-5 से जाएगी।
  • 31 मार्च को 12192 जबलपुर निजामउद्दीन सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-4 से जाएगी।
  • 31 मार्च व 1 अप्रैल को 12751 जम्मू तवी हम सफर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-3 से जाएगी।
  • 31 मार्च को 12285 हजरत निजाउद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म -1 की बजाय प्लेटफॉर्म-2 से जाएगी।
  • 1 अप्रैल को 12269 चैन्न्ई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म -1 की बजाय प्लेटफॉर्म-3 से जाएगी।
  • 31 मार्च व 1 अप्रैल 18234 नर्मदा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-3 से जाएगी।
  • 31 मार्च व 1 अप्रैल 22192 इंदौर सुपर फास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-3 से जाएगी।
  • 1 अप्रैल को 12161 लश्कर सुपर फास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-3 से जाएगी।
  • 31 मार्च को 20845 बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-3 से जाएगी।
  • 31 मार्च व 1 अप्रैल को 12137 पंजाब मेल प्लेटफॉर्म-1 की बजाय प्लेटफॉर्म-3 से जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button