ब्रेकिंग
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ...
मध्यप्रदेश

इंदौर मंदिर हादसा सात दिनों में अवैध निर्माण तोड़ें नहीं तो कोर्ट जाएंगे- कमल नाथ

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को इंदौर में रामनवमी पर स्नेह नगर के बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे के घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत भी की। पीड़ितों ने उन्हें हादसे की आपबिती भी बताई। हालांकि उन्हें सभी घरों में जाना था, लेकिन वह दो-तीन घरों में जाकर लौट गए इससे लोगों में नाराजगी है। वहीं उधर युवा कांग्रेस ने सांसद शंकर लालवानी के बाहर प्रदर्शन किया।

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा- स्थानीय रहवासियों ने अवैध निर्माण की शिकायत की है। सात दिनों में अवैध निर्माण तोड़ा जाए वरना अवैध निर्माण और दोषियों के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। यह हादसा अवैध निर्माण का ही परिणाम है।

कमलनाथ ने रेस्क्यू ऑपरेशन की गति पर भी उठाए सवाल। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी, तो हर जिले में रेपिड रेस्क्यू फोर्स का गठन किया जाएगा, जो 15 मिनट में मौके पर पहुंचेगी। सेना की टीम घटनास्थल पर 12 घंटे बाद पहुंची। तब तक कोई प्रबंध नहीं और इसे हम स्मार्ट सिटी कहते है। यह शर्म को बात है। लोगों ने बताया कि शिवराज जी ने हमसे बात नहीं की, हमारी सुनी भी नहीं। शिवराज जी केवल इवेंट और मीडिया के सामने दो बातें करते हैं। मुआवजे से सब कुछ साफ करते हैं।

इससे पहले उन्होंने एप्पल अस्पताल पहुंचकर बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की एवं सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ शहर कांग्रेस के पदाधिकारी भी थे।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पटेल नगर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर जाकर सांत्वना दी। वह कच्छ पाटीदार समाज की धर्मशाला भी पहुंचे।

क्षेत्रीय रहवासी कमलनाथ जी से बोले, जब भी मंदिर की घंटी बजेगी, मृतकों के परिजनों को दुख पहुंचेगा। रहवासियों ने स्थानीय नेताओं के दबाव और प्रभाव के खिलाफ भी कमलनाथ जी के सामने अपनी बात रखी।सांसद शंकर लालवानी को लेकर आज भी गुस्सा देखा गया। अवैध निर्माण को बचाने में किया हस्तक्षेप।

कमल नाथ के सामने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ फिर निकला पीड़ित परिवारों और समाज जन का गुस्सा। पर्याप्त नहीं थे बचाव के इंतजाम। कमलनाथ से नहीं मिलने और अपनी बात नहीं रख सकने को लेकर लोग नाराज। धर्मशाला में लोगों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन दो-तीन घर में मिलकर ही निकल गए कमल नाथ। लोगों में नाराजगी, बाकलीवाल ओर अन्य नेताओं के जमघट से भी लोग नाराज।

केंद्रीय मंत्री कुलस्ते पहुंचे पीड़ित परिजनों से मिलने

केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में दिवंगत लोगों के परिवार जन से मिलने सिंधी कालोनी में खत्री परिवार एवं पटेल नगर में केशव भाई पटेल के निवास पर पहुंचे। सड़क मार्ग से झाबुआ जाते समय वे पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने रुके थे।

बता दें कि रामनवमी पर स्नेह नगर के पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसने के कारण 30 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर गए थे। पहले दिन रेस्क्यू कर 18 लोगों की जान बचाई गई थी। लेकिन 36 लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। सेना, एनडीआरएफ और नगर निगम ने करीब 26 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया था। हालांकि पहली सूचना के करीब डेढ़ घंटे के बाद हादसों के हताहतों को मदद मिली थी। सेना को करीब 12 घंटे के बाद रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था।

Related Articles

Back to top button