ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
दिल्ली/NCR

जीत के बाद BJP मुख्यालय से PM मोदी का संबोधन, बोले- ‘नॉर्थ ईस्ट अब न दिल्ली से दूर है दिल से’

दिल्ली। पूर्वोत्तर में मिली जीत के बाद आज पीएम मोदी एक बार फिर भाजपा मुख्यालय दिल्ली में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं।

मोदी ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं।

पीएम ने कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि PM के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता।

हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि PM ने उत्तर पूर्व के त्रिपुरा में दोबारा सरकार बनाने में नेतृत्व दिया, नागालैंड में BJP को यशस्वी बनाया और मेघालय में वोट प्रतिशत बढ़ाने में योगदान दिया है, मैं इसके लिए लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से उनके इस प्रयास के लिए उनका अभिनंदन करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button