ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

नारकोटिक्स विभाग ने भूसे के ट्रक से पकड़ा 15 क्विंटल से अधिक गांजा

मंडला :  मंडला जिले के अंजनिया क्षेत्र में बुंदेलखंड ढाबा के सामने बाइपास से गुजरते एक ट्रक को नारकोटिक्स विभाग इंदौर के अधिकारियों ने दबिश देकर पकड़ा। इस ट्रक में भूसा भरा हुआ था जिसके अंदर 15 क्विंटल 26 किलो गांजा छुपा कर ले जाया जा रहा था। ट्रक राजस्थान का है जिसका नंबर आरजे 37 जीए 2115 बताया गया है। इंदौर से आई नारकोटिक्स विभाग की टीम की इस कार्रवाई से जिले की पुलिस में भी हड़कंप मच गया है।

आंध्र प्रदेश से उप्र के ललितपुर ले जा रहे थे गांजाः

नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह गांजा आंध्र प्रदेश से उत्तर प्रदेश के ललितपुर ले जाया जा रहा था। नारकोटिक्स विभाग ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। जिनमें से 2 उड़ीसा राज्य के, दो मध्यप्रदेश के और एक राजस्थान का निवासी बताया गया है। आरोपितों के नाम दिनेश कुमार पिता रमेश चंद्र प्रजापति निवासी वार्ड नंबर 15 जोखी मार्ग ब्यावरा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश, राजेश कुमार पिता शिवलाल प्रजापति निवासी ग्राम रामगढ़ जीरापुर रामगढ़ राजगढ़ मध्य प्रदेश, रंजीत पिता कुल मणि नायक निवासी रूडीमहल थाना कातामल जिला बोध, उड़ीसा, दाधीबाबन दास पुत्र कंपाल दास निवासी बुधेलबहाली थाना तरवा जिला सोनपुर उड़ीसा और विनोद धोबी पिता कालू लाल बताए गए हैं।

पांचों आरोपितों को न्यायालय में पेश कियाः

जानकारी के अनुसार इन पांचों आरोपितों को नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने मंडला न्यायालय में पेश किया। बहमनी थाना के थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से जब्त किए गए ट्रक और गांजा को बहमनी थाना परिसर में रखवाया है।

स्थानीय पुलिस पर खड़े हो रहे सवालः

इंदौर की नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा मंडला में की गई कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी अनुसार क्षेत्र और मार्ग से लगातार ऐसे ट्रक और मादक पदार्थों की सप्लाई होती है लेकिन पुलिस के मुखबिर तंत्र कमजोर होने से उन तक जानकारी नहीं पहुंच रही है जिससे अब स्थानीय पुलिस पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।

Related Articles

Back to top button