ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

एनएसए अजीत डोभाल ने किए बाबा महाकाल के भस्मारती दर्शन अभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

उज्जैन। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत कुमार डोभाल शनिवार शाम को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकालेश्वर का पूजन कर आशीर्वाद लिया। रविवार सुबह वे भस्मारती में शामिल हुए और बाबा महाकाल का अभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। डोभाल को जेड प्लस सुरक्षा होने के कारण पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल दर्शन करने पहुंचे। वे सर्किट हाउस पर कुछ देर आराम करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान के दर्शन किए।

हरसिद्धि और काल भैरव मंदिर भी पहुंचे दर्शन के लिए

दर्शन के बाद नंदी हॉल में दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे हरसिद्धि मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए। डोभाल रविवार सुबह महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण भी पहुंचे महाकाल की शरण में

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण भी शनिवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button