ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

भोपाल के सेंटर से लीक हुआ था संविदा नर्स परीक्षा का पेपर तीन आरोपित और दबोचे

ग्वालियर:  पुलिस ने एनएचएम पेपर लीक कांड यानि नर्स संविदा नर्स परीक्षा पेपर लीक मामले में नया खुलासा किया है और तीन और आरोपितों को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक पेपर भोपाल के किसी सेंटर से पर्चा लीक हुआ और ग्वालियर में परीक्षार्थियों को पीडीएफ फार्मेट में उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने जिन तीन आरोपितों को दबोचा है। वे सभी एमईएल कंपनी के कर्मचारी हैं और डीकोडिंग के मास्टर माइंड हैं।

पुलिस के मुताबिक एनएचएम पेपर लीक कांड में पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने एमईएल कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों में चिराग अग्रवाल, रविंद्र राठकुर और दीपक मेवाड़े हैं। तीनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पेपर को भोपाल के एक सेंटर से डीकोड किया था और बाद में उसे पीडीएफ फार्मेंट में तैयार कर ग्वालियर के परीक्षार्थियाें को उपलब्ध कराया था। पेपर उपलब्ध कराने के लिए करीब तीन करोड़ की डील हुई थी। पुलिस अभी इस मामले में और जांच क रही है। संभवत आगामी दिनों में और आरोपित हिरासत में लिए जाएंगे और नए खुलासे होंगे।

Related Articles

Back to top button