ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

भोपाल के ड्रामा स्कूल में जुलाई से शुरू होगा दो साल का पीजी डिप्लोमा ये है आवेदन की अंतिम तारीख

भोपाल। मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय (एमपीएसडी) जुलाई में नए सत्र से नाट्य कला में दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा शुरू करने जा रहा है। विद्यालय के निदेशक टीकम जोशी ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में नाट्य कला में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें 26 सीटों पर देश भर से युवा कलाकार प्रवेश लेते हैं। स्कूल को अभी तक किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं थी, इसलिए डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

संस्कृति विभाग की पहल पर स्कूल को राजा मान सिंह तोमर कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर से संबद्धता मिल गई है। स्कूल नए सत्र से दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन ड्रामेटिक आर्ट कोर्स में प्रवेश देगा। जोशी ने बताया कि पाठ्यक्रम लगभग समान है, लेकिन थोड़ा विस्तार से बताया गया है। यह थ्योरी और एस्थेटिक जैसी नाट्य कलाओं से संबंधित होगा। प्रोडक्शन भी बढ़ाया जाएगा। अब चार प्रोडक्शंस तैयार किए जाएंगे। पहले इसकी संख्या दो थी।

विद्यालय में प्रवेश लेने का विज्ञापन मार्च के मध्य में प्रकाशित किया गया है। इसकी आखिरी तारीख 21 अप्रैल है। चयन कार्यशाला मई में शुरू होगी और नया सत्र इसी साल जुलाई से शुरू होगा।

कला अकादमी में लगने लगा स्कूल : मध्य प्रदेश ड्रामा स्कूल को भी नाट्य प्रशिक्षण के लिए जगह की कमी के कारण मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन से उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। पहले यह मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन में ग्राउंड फ्लोर पर चल रहा था। वर्ष 2011 में स्थापना के बाद रंगश्री लिटिल बैले ट्रूप भवन में स्कूल चलाया जा रहा था और 2018 में इसे मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन में स्थानांतरित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button