ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मुख्य समाचार

भोपाल में रंगपंचमी:ऊंट-घोड़ों के साथ निकलेंगे चल समारोह; शिव नृत्य की प्रस्तुति भी होगी

जधानी भोपाल में रविवार को रंगपंचमी की धूम रहेगी। हुरियारों की टोलियां सड़कों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकलेंगी। पुराना शहर, बरखेड़ी और शाहपुरा में बड़े स्तर पर चल समारोह निकलेंगे। हिंदू उत्सव समिति ऊंट-घोड़ों के सज्ञथ चल समारोह निकालेगी। राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ ही रंगों से भरे पानी के टैंकरों से बौंछारे भी की जाएंगी। पुराने शहर में रंगपंचमी पर चल समारोह निकाले जाने की परंपरा सवा सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है।

होली के बाद रंगपंचमी पर घर की चौखट से लेकर चौराहे तक धूम रहती है। यही कारण है कि रंगपंचमी पर छोटे-बड़े सब रंगों की मस्ती में डूब जाएंगे। हुर्रियरों की टोलियां एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते और नाचते-गाते चलेगी।

राधा-कृष्ण की झांकी भी रहेगी

प्रवक्ता संतोष गुप्ता ने बताया कि 11 भगवा पताके, 11 ढोल, 10 तासा पार्टी, 4 डीजे, शिव-पार्वती नृत्य होली, खेले मसाने में झांकी, भगवान गोवर्धन पार्वत झांकी, राधा-कृष्ण की फाग उत्सव नृत्य होली झांकी, करीला नृत्य मंडली झांकी, 31 महाकाल डमरू मंडल, भगवान श्रीराम जी की बग्गी, दो ऊंट, गुलाल एवं रंगबिरंगी कतरनें उड़ाती मशीनें, दो तांगे, म्यूजिकल ग्रुप डांस पार्टी चल समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button