ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

विधायकों पर दिए बयान को लेकर नरोत्तम का कमल नाथ पर निशाना बोले- यह उनका अहंकार बोल रहा

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने दलबदल को लेकर सोमवार को यह बयान दिया था कि विधायकों की कोई कीमत नहीं होती। कोई आए-जाए, उससे फर्क नहीं पड़ता है। मैं वजन उनका मानता हूं जो लोगों के नजदीक हैं। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्‍तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कमल नाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी निगाहों में राहुल गांधी की कोई कीमत न हो, वो विधायकों की कीमत क्‍या आंकेंगे। दरअसल, देश में इमरजेंसी का जो एक्‍सीडेंट हुआ था, कमल नाथ जी वहां से निकले नेता हैं। लिहाजा, लोकतंत्र के मंदिर में जहां जनता चुनकर विधायकों को भेजती है, ये उस जनता का अपमान है। कमल नाथ जी, कोई कीमत नहीं है, ऐसा कहकर आप जनता जनार्दन का अपमान कर रहे हैं। आपको सोचना चाहिए कि जब विधायक छोड़कर चले जाते हैं तो आप उन्‍हें बिकाऊ कहने लगते हैं और इधर कहते हैं कि कोई कीमत नहीं है। आप पहले तय तो कर लें कि क्‍या मामला है।

नरोत्‍तम ने आगे कहा कि यह कमल नाथ का अहंकार है, जो वह विधायकों के बारे में ऐसा बोलते हैं। आप वही कमल नाथ हैं, जो महिला जनप्रतिनिधि को आइटम बोलते थे। आप विधानसभा की सार्थक कार्यवाही को बकवास बोलते हैं। यह सब आपके अहंकार को दर्शाता है।

नीतीश कुमार पर भी कसा तंज

नरोत्‍तम ने बिहार के मुख्‍यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार पर भी तंज कसा। बिहार के कुछ इलाकों में भड़की हिंसा को लेकर नरोत्‍तम ने कहा कि बिहार को दंगों की आग में झोंकने वाले नीतीश कुमार जी को इफ्तार की नौटंकी बंद करना चाहिए। नीतीश कुमार को अगर समरसता देखनी है तो उन्‍हें मध्य प्रदेश आना चाहिए जहां राम नवमी की यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया जाता है।

Related Articles

Back to top button