ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मुख्य समाचार

बीजेपी का 29 सीटों पर जीत का दावा, सीएम बोले— मोदी की चल रही सुनामी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पीसी में में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद है। पीसी में VD शर्मा ने कहा कि MP में 68% प्रतिशत वोट हासिल कर बीजेपी 29 की 29 सीटों पर जीतेगी। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस में जीत रहे लोग सीट छोड कर भागे हैं। कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है। अबकी बार हम 400 पार करके दिखाएंगे। कांग्रेस पहली पीढ़ी को नहीं छोड़ पा रही है। बीजेपी लोगों के लिए प्रमाण है। पीएम मोदी की सुनामी चल रही है। PC में CM मोहन यादव की बड़ी बातें CM डॉ. मोहन यादव ने पीसी में कहा कि बीजेपी वर्सेस कांग्रेस दो दल माने जाते है। बीजेपी के चुनाव और रणनीति क्या होती है। कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है। आज का चुनाव तो खुली किताब है। मोदीजी ने जो कहा वो सच हुआ। अबकी बार मोदी जी ने कहा 400 पार तो वही सच होगा। वहीं CM यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस उम्र में कोई बहुत अंतर नहीं था। सोनिया गांधी ने जीती जिताई सीट छोड़ दी। राहुल गांधी हार के डर से कहीं और चुनाव लड़ने भाग गए। कांग्रेस में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। अकेले चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। आगे सीएम मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी बाकी लोगों के लिए प्रमाण है। हमारी टीम में तीसरी पीढ़ी आ गई है। कांग्रेस में अब तक वही पीढ़ी चल रही है। मोदीजी की सुनामी चल रही है। इसके साथ ही CM ने पूरे प्रदेश को धन्यवाद दिया। विपक्ष को भी शांतिपूर्ण चुनाव के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश के मुखिया होने के नाते शांतिपूर्ण चुनाव के लिए धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि डिबेट उससे की जाती है, जो उसके लायक हो। राहुल गांधी अमेठी क्यों छोड़ कर भाग गए। हमारे हिंदू धर्म की पद्धति पर कांग्रेस क्यों सवाल खड़ा करती है। आपको ध्यान नहीं करना आता तो कम से कम हमारा ध्यान तो भंग मत करो। PC में VD शर्मा की बड़ी बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि 2024 का चुनाव PM मोदी के नेतृत्व में लड़ा है। विधानसभा में MP ने आशीर्वाद दिया। लोकसभा चुनाव में मोदीजी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। मध्यप्रदेश में 29 में से 29 सीटे बीजेपी जीतेगी। जनता पीएम मोदी को आशीर्वाद दे रही है। आगे वीडी शर्मा ने कहा कि हम सभी मेहनत और कार्य में उनके नेतृत्व में जुटे है। हमने बूथ विजय का संकल्प लिया था। इस बार बीजेपी 80 प्रतिशत बूथों पर जीत रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button