ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बालाघाट में शराब की दुकान का रास्ता बंद करके कर रहे सुंदरकांड

बालाघाट। अप्रैल में मदिरा यानी शराब की दुकानों की नये टेंडर की प्रक्रिया के बाद जिन ठेकेदारों को दुकानों का आवंटन हुआ है। वे तीन अप्रैल से दुकानों का संचालन कर रहे हैं। नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो की दुकान का आवंटन भी इसी प्रक्रिया के तहत किया गया है, लेकिन यहां रहने वाले लोग क्षेत्र में दुकान खुलने से परेशान हैं तो वहीं ठेकेदार को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने दुकान तक पहुंचने का मार्ग पर ही जाली लगाकर बंद कर दिया और वहीं सुंदरकांड कर रहे हैं। यहां मदिरा ठेकेदार ने जहां इस पूरे मामले की सूचना आबकारी अमले को दी तो है लेकिन आबकारी अमला न तो मौके पर पहुंचा और न ही उन्होंने दुकान के संचालन से संबंधित कोई कार्रवाई की है।

रातभर आवाजाही से होती है परेशानी

वार्ड भटेरा की मदिरा दुकान का विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि घरों के सामने ही एक खाली स्थान पर मदिरा की दुकान का संचालन किया जा रहा है। जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में मदिरा का पान करने वाले लोग पहुंचते हैं जो मदिरा को पीने के बाद अभद्र व्यवहार करते है। इतना ही नहीं सबसे अधिक समस्या रात के समय होती है। यहां देर रात तक मदिरा पान करने वालों की आवाजाही लगी रहती है और ये लोग गाली-गलौज, मारपीट समेत अन्य अपराधिक गतिविधियों को करते हैं। जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। जिसके चलते ही काफी समय से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस मदिरा की दुकान को किसी ओर अन्य स्थान पर संचालित किए जाने की मांग की जा रही थी लेकिन यह मांग पूरी न होने पर सभी लोगों ने दुकान को बंद करा दिया है और जाली लगाकर मार्ग को बंद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button