ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

एनओसी के बदले ढाई लाख रुपये मांगे आडिटर पर लोकायुक्त में भ्रष्टाचार का केस

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता विभाग के उप अंकेक्षक एमएम श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया है। श्रीवास्तव पर प्लाट की एनओसी के बदले ढाई लाख रुपये मांगने का आरोप है। पीड़ित ने उसकी आवाज रिकार्ड कर लोकायुक्त को सौंप दी।

डीएसपी (लोकायुक्त) प्रवीण सिंह बघेल के मुताबिक, मामला ग्रीन पार्क गृह निर्माण सहकारी संस्था का है। निहालपुरा (जवाहर मार्ग) निवासी इफ्तिखार खान ने संस्था से लेक पार्क कालोनी में 24 लाख रुपये में प्लाट खरीदा था। संचालक मंडल भंग होने के कारण सहकारिता विभाग ने उप अंकेक्षक एमएम श्रीवास्तव को प्रशासक नियुक्त किया था। इफ्तिखार ने पिछले साल नवंबर में प्लाट पर कब्जा लेने की प्रक्रिया कर एनओसी मांगी तो सहकारिता से नोटिस जारी कर दिया।

आवाज रिकार्ड कर लोकायुक्त को सौंपी

इफ्तिखार ने समस्त दस्तावेज पेश किए, लेकिन श्रीवास्तव ने असल रजिस्ट्री मान्य न करते हुए कब्जा दिलाने की एवज में ढाई लाख रुपये मांगे। उस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की धमकी दी। इफ्तेखार ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। इसी बीच श्रीवास्तव को शक हो गया और वह इधर-उधर घुमाने लगा। लोकायुक्त ने रिकार्ड भेजकर उसकी आवाज रिकार्ड करवा ली, लेकिन रुपये देते नहीं पकड़ सकी। शुक्रवार को पुलिस ने श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button