ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

राहुल के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अभियान मरकाम शैलजा ने जारी किया वीडियो ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज सीजी स्‍टैंड विद राहुल गांधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश प्रभारी आदरणीय कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि समस्त प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कांग्रेस का अभियान ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

इस अभियान के तहत मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में एक वीडियो संदेश दे रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता को रद्द करने से लेकर अडानी का केंद्र सरकार के साथ रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कांग्रेस इस अभियान को #CGStandsWithRahulGandhi के साथ चला रही है। ट्विटर पर कांग्रेस का यह अभियान #CGStandsWithRahulGandhi टाप ट्रेंड कर रहा है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जारी किया वीडियो संदेश

आज के दिन देश में जो परिस्थिति पैदा हुई है, ये लोकतंत्र पर हमला है। राहुल गांधी जी ने कुछ सवाल उठाए, जिनका जवाब मोदी जी न सदन में दे पाए, न बाहर दे रहे हैं। इसके विपरित राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन राहुल गांधी देश की जनता की आवाज हैं। उनके सवालों का जवाब तो भाजपा और मोदी जी को देना पड़ेगा। अडानी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये कहां से आया, किसने दिया। इसका जवाब जनता को चाहिए।

Related Articles

Back to top button