ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

रंगपंचमी चल समारोह में दिखाए करतब महाकाल मंदिर के पुजारी के 17 वर्षीय बेटे की हार्ट अटैक से मौत

उज्जैन। रंगपंचमी पर रविवार शाम आयोजित महाकाल ध्वज चल समारोह में शामिल महाकाल मंदिर के पुजारी मंगलेश शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र मयंक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुजारी पुत्र ने चल समारोह में जमकर तलवार घुमाई थी। घबराहट होने पर गुदरी चौराहे से घर चला गया था। जहां से स्वजन उसे अस्पताल ले गए तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रंगपंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर का ध्वज चल समारोह आयोजित किया गया था। इसमें मयंक निवासी भगतसिंह पार्क के सामने सिंहपुरी भी शामिल हुआ था।

मयंक 11वीं में पढ़ता था और पिता के साथ मंदिर में पूजा-पाठ का काम भी करता था। मंदिर में उसने जमकर बनेटी घुमाई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। गुदरी चौराहे पर उसने तलवार भी घुमाई थी। इसके बाद उसे तेज घबराहट होने लगी तो वह घर चला गया था। मयंक की मौत की जानकारी मिलते ही पुजारियों के परिवार में शोक छा गया।

बास्केटबाल व सामाजिक कार्यों में थी रुचि

स्वजन ने बताया कि मयंक की दो बहनें हैं। वह बास्केटबाल का खिलाड़ी था और सामाजिक कार्यों में भी आगे रहता था।

कम उम्र के बच्चों को आ रहे हार्ट अटैक

डा. एचपी सोनानिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद से कम उम्र के बच्चों को हार्ट अटैक आने की शिकायत बढ़ी है। बीते वर्ष भी डीजे की आवाज से एक युवक की मौत हो गई थी। संभव है कि पुजारी पुत्र की हार्ट अटैक से मौत हुई होगी।

Related Articles

Back to top button