ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री गिरकर पटरी में फंसा आरपीएफ एसआइ ने बचाया

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मालवा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। एक यात्री को लोगों ने बचा दिया, जबकि दूसरे को आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन रुकवाकर बचाया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनाक्रम का वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

आरपीएफ के एसआइ पृथ्वीसिंह ने बताया कि 3 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजकर 18 मिनट पर उज्जैन रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस रवाना हुई थी। उसी दौरान नागदा एंड की ओर सामान्य कोच में दो यात्री चलती ट्रेन में चढ़ गए थे। दोनों यात्री असंतुलित होकर नीचे गिर गए। एक यात्री को प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने बचा लिया।

जबकि दूसरा यात्री मिथुन पुत्र लक्ष्मीनारायण उम्र 25 वर्ष निवासी अकोदिया मंडी शाजापुर सीधे पटरियों पर गिर गया। उसी दौरान प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ के जवान मगन सिंह तथा कुलदीप ने तत्काल गार्ड से ट्रेन को रुकवाया।

इसके बाद पटरियों में फंसे यात्री को निकाला तथा उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मिथुन को गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं दूसरे यात्री को मामूली चोट लगी थी। यात्रियों की मदद से वह बच गया। आरपीएफ के जवानों की सतर्कता के चलते गंभीर हादसा टल गया। बुधवार को पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी कैमरे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

Related Articles

Back to top button