ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

भीमबेटका के शैलचित्र को देख मुग्ध हुईं रवीना टंडन एमपी टूरिज्म को सराहा

भोपाल। बालीवुड की ‘मस्‍त-मस्‍त गर्ल’ रवीना टंडन को मध्‍य प्रदेश के पर्यटक स्‍थलों की नैसर्गिक खूबसूरती खूब लुभा रही है। यही वजह है कि रवीना अक्‍सर प्रदेश के रमणीय स्‍थलों पर सैर-सपाटा करती नजर आती हैं। कुछ दिन पहले भोजपुर और उज्‍जैन के महाकाल लोक में भ्रमण करने के बाद अब रवीना रायसेन जिले में स्‍थित भीमबैटका की प्राचीन गुफाओं को देखने पहुंचीं। यहां पर गुफाओं में आदिमानव द्वारा उकेरे गए शैलचित्रों को देखकर रवीना मुग्‍ध हुए बगैर नहीं रह सकीं और इस विरासत को बेहतर ढंग से सहेजने के लिए पर्यटन विभाग की खूब सराहना भी की। उन्‍होंने यहां की चट्टानों पर बैठकर तस्‍वीरें खिंचवाईं और वीडियो लिए, जिसे उन्‍होंने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर शेयर भी किया।

रवीना ने ट्वीट करते हुए लिखा- हमारे पूर्वजों की कलाकारी को देखकर दिन अच्छा बीता। इनमें से कुछ तो 10 हजार साल पुराने हैं। ये दर्शाते हैं कि वे किस तरह रहते थे, नाचते थे, चित्रकारी करते थे और शिकार करते थे। उन्‍होंने इस विरासत स्‍थल की शुचिता को अक्षुण्‍ण रखने के साथ-साथ साफ-सफाई भी बरकरार रखने के लिए एमपी टूरिज्म की तारीफ भी की। उनके इस ट्वीट को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीट्वीट किया है।

गौरतलब है कि रवीना ने पिछले दिनों अपनी बेटी राशा का 18वां जन्‍मदिन भोपाल में ही मनाया था। इसके अलावा रवीना यहां की वाइल्‍ड लाइफ को देखने के लिए भी अक्‍सर मप्र आती रहती हैं। कुछ माह पहले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान एक बाघ के काफी नजदीक जाने के कारण वह वन्‍यजीव-प्रेमियों के निशाने पर आ गई थीं।

Related Articles

Back to top button