ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

युवा हुए हेल्थ कांशियस करा रहे फुलबाडी चेकअप

ग्वालियर। कोविड के बाद लोग हेल्थ कांशियस हुए हैं। इसलिए सुबह शाम की सैर के साथ लोग मोटा अनाज अपने अहार में शामिल कर रहे हैं। जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और बीमारियों से बचाव हो सके। इतना ही नहीं वे स्वयं को स्वस्थ्य रखने के लिए मौका पड़ने पर जांचें भी करा रहे हैं। इन जांचों में ब्लड प्रेशर से लेकर गंभीर बीमारियां तक शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि स्पर्धा भरी जिंदगी में बीमारियों का दायरा भी बढ़ रहा है इसलिए एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रुटीन चैकअप कराना चाहिए। हालांकि इस दिशा में शहर के कुछ परिवारों ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। जांचें सामने आने से इंसान अपनी दिनचर्या के साथ खान-पान भी तय कर पा रहा है।

इस तरह मिलेगी सुविधा

– 599 रुपये में डायबिटीज, ह्दय, थायरायड, गुर्दे, लिवर, रक्त ओर पूर्ण यूरिन की जांच शामिल है।

– 1299 रुपये में हड्डी व जोड़, डायबिटीज, ह्दय, थायरायड, गुर्दे, लिवर, रक्त ओर पूर्ण यूरिन की जांच शामिल है।

– 1600 रुपये में नर्वस सिस्टम, हड्डी व जोड़ ,डायबिटीज, ह्दय, थायरायड, गुर्दे, लिवर, रक्त ओर पूर्ण यूरिन की जांच शामिल है।

– 2199 रुपये में आयरन स्टडीज, ह्दय मार्कर, महिलाओं के लिए फोलेट एसिड और पुरुष के लिए प्रोस्टेट की जांच शामिल है। इसके अलावा नर्वस सिस्टम, हड्डी व जोड़, डायबिटीज, ह्दय, थायरायड, गुर्दे, लिवर, रक्त ओर पूर्ण यूरिन की जांच शामिल है।

– 3299 रुपये में एलर्जी, आर्थराइटिस, इंफेक्शन एवं हेमपेटाइटिस बी, आयरन स्टडीज, ह्दय मार्कर, महिलाओं के लिए फोलेट एसिड और पुरुष के लिए प्रोस्टेट की जांच शामिल है। इसके अलावा नर्वस सिस्टम, हड्डी व जोड़, डायबिटीज, ह्दय, थायरायड, गुर्दे, लिवर, रक्त ओर पूर्ण यूरिन की जांच शामिल है।

– 5599 रुपये में विटामिन बी12, विटामिन डी, आरएफ, एलर्जी, आर्थराइटिस, इंफेक्शन एवं हेमपेटाइटिस बी,आयरन स्टडीज, ह्दय मार्कर, महिलाओं के लिए फोलेट एसिड और पुरुष के लिए प्रोस्टेट की जांच शामिल है। इसके अलावा नर्वस सिस्टम, हड्डी व जोड़, डायबिटीज, ह्दय, थायरायड की जांच शामिल है।

विटामिन की 2200 रुपए में जांच

विटामिन बी12 और विटामिन ए की जांच करीब 2200 रुपये में होती है। लेकिन 2050 के पैकेज में इन दोंनो जांच के अलावा कंपनियां डायबिटीज, सीबीसी, एलएफटी, ह्दय रोग, थायरायड, ब्लड प्रेशर आदि की जांच शामिल की गई हैं। पैकेज में जांच कराने पर यह सस्ती पड़ती है जबकि अलग-अलग जांच कराने में अधिक पैसा खर्च होता है। इसलिए लोग भी अब पैकेज में पूरे शरीर की जांच करा रहे हैं। सर्वाधिक जांच 2199 रुपये के पैकेज की लोग अधिक कराते। इस जांच को कराने वाला 30 से 45 वर्ष के युवा अधिक है और 3299 रुपये की जांच 55 साल से अधिक उम्र के लोग कराते हैं।

कुछ लोग डाक्टर की सलाह पर जांच कराते हैं तो कुछ स्वत: ही जांच कराने के लिए आते हैं। पूरे शरीर की जांच कराने वालों में 30 से 45 वर्ष के उम्र के लोग या इससे अधिक उम्र के लोग जांच कराते हैं। पूरे शरीर की जांच कराने से तनाव कम होता है और आने वाली परेशानी का समय से पहले पता चल जाता है तो उसे रोकने के लिए प्रयास किए जा सकते हैं। यही पूरे शरीर की जांच कराने का उद्देश्य भी है।

डा सुरेशा शर्मा, पैथोलाजिस्ट

Related Articles

Back to top button