ब्रेकिंग
महिलाओं के खातों में आज पहुंचेगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, CM साय करेंगे जारी भोपाल में निरामय अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन सील, सीएमएचओ ने की कार्यवाही पनीर पकड़ा?, रायपुर में हुई कार्रवाई, जांच के लिए लैब भेजा BHOPAL में नेताओं के हाथों में पौधे लगवाने के लिए, 700 हरे भरे पेड़ कटवा दिए भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क...
मध्यप्रदेश

लड़कियां महिलाएं बेखौफ होकर निकले इसलिए शक्ति टास्क फोर्स रखेगी नजर

जबलपुर। शहर में लड़कियां और महिलाएं निर्भीक होकर कहीं भी आ जा सके। इस भरोसे को कायम रखने के लिए पुलिस ने शक्ति टाक्स फोर्स का गठन किया है। जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। ये फोर्स शहर के स्कूल-कालेज, सार्वजनिक स्थल,बाजार में भ्रमण कर मनचलों की खबर लेगी। इसके अलावा युवतियों से लगातार टीम के सदस्य संवाद करेंगे। शनिवार को टास्क फोर्स को पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस कंट्रोल रूम से रवाना किया।

पुलिस की नई मुहिमः

पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मुहीम ‘‘ ऑपरेशन शक्ति’’ के रूप में महिलाओं के सम्मान वं सुरक्षा के लिए यह फोर्स बनाई गई है। इसकी सक्रियता से महिलायें- बालिकायें निर्भिक और निर्भय होेकर अपने घर से निकलेगी। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के लिये महिला अधिकारियो के नेतृत्व में ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन किया गया है, जो आवश्यक संसाधनों से लैस होकर महिला सुरक्षा हेतु तैनात रहेंगी। “शक्ति टास्क फोर्स‘‘ की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर प्रियंका शुक्ला को बनाया गया है जिनके सहायतार्थ रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी एवं निरीक्षक रवीन्द्र सिंह प्रभारी पुलिस कन्ट्रोलरूम रहेंगे। प्रतिदिन एक उप निरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी को टीम प्रभारी बनाया गया है टीम प्रभारी के साथ चार का महिला बल एवं दो पुरूष बल रहेगा। पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषारकांत विद्यार्थी के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेंडे मौजूद रहे।

ऐसे करेगी काम:

प्रत्येक दिवस एक टीम अलग-अलग थाना क्षेत्रों के महाविद्यालयों,स्कूल, अन्य शैक्षणिक संस्थानों,कोचिंग स्थानों,सार्वजनिक स्थल आटो-बस स्टैण्ड, चौपाटी, पर्यटन स्थल, माल, इत्यादि भीड-भाड़ वाले एैसे संभावित स्थान जहां पर महिलाओं-बालिकाओं के साथ दुव्यवहार की घटना घटित हो सकती है, ऐसी जगह टीम सक्रिय रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक उपरोक्त स्थानों टीम लगातार भ्रमणशील रहेगी।

Related Articles

Back to top button