ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मुंबई से पांच माह बाद उज्जैन लौटे तो घर के ताले टूटे मिले

उज्जैन। आगर रोड स्थित फायर ब्रिगेड के सामने मकान में रहने वाले बुजुर्ग पांच माह पूर्व उपचार करवाने के लिए पुत्र के यहां मुंबई गए थे। वहां से बीते दिनों वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। चोरों ने सूने मकान का ताला ताेड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि राजेश पाठक उम्र 73 वर्ष निवासी सोना प्रेस कम्पाउंड आगर रोड़ पांच माह पूर्व मुंबई में रहने वाले बेटे के घर गए थे। वहीं उन्होंने बीमारी का उपचार कराया और बीते दिनों वह मुंबई से वापस घर लौटे तो ताले टूटे मिले।

राजेश के घर से बदमाश सोने के ब्रेसलेट, कड़े, कुंडल, चेन, चांदी की बिछिया, पायजेब सहित एलसीडी व अन्य कीमती सामान भी चुराकर ले गए। इस पर पुलिस को शिकायत की गई है। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के एमपी नगर तिरुपतिधाम निवासी माधव पत्नी दिलीप कुशवाह उम्र 32 वर्ष बीते दिनों शहर से बाहर गई थी। इस दौरान चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किए हैं।

Related Articles

Back to top button