ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अमरकंटक में आचार्य विद्यासागर के करेंगे दर्शन

अनूपपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक आ रहें हैं। मुख्यमंत्री का अमरकंटक प्रवास चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के मद्देनजर हो रहा है। सोमवार को महावीर जयंती भी है और आचार्य विद्यासागर महाराज अमरकंटक में हैं। रविवार को पंचकल्याणक महोत्सव का समापन भी है। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री व्यस्तता की वजह से नहीं आ सके थे लिहाजा उन्होंने महावीर जयंती के दिन आने की सहमति दी लिहाजा अमरकंटक का कार्यक्रम मुख्यमंत्री का तय हुआ है।

प्रशासनिक सूचना अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को प्रातः 9:40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:15 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से प्रातः 10:20 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 11:15 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक पहुंचेंगे तथा वहां से रवाना होकर 11:30 बजे अमरकंटक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अमरकंटक में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा 12:55 बजे अमरकंटक से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे हेलीपैड पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकाप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button