ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

इंदौर की डाक्टर रचना परमार ने जीता मिसेस इंडिया का खिताब

इंदौर। जील एंटरटेनमेंट और ब्लूमिंग आइकंस अकादमी द्वारा आयोजित ‘आल इंडिया मिस, मिसेस और मिस्टर इंडिया 2023’ में इंदौर की डाक्टर को मिसेस इंडिया का खिताब मिला है। इस प्रतियोगिता में 15 से अधिक राज्यों के प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया था। इन सभी को पीछे छोड़कर डा. रचना परमार ने क्राउन को अपने सिर पर सजा लिया। उन्होंने आडिशन के दौरान मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और विजेता रहीं। रैंप वाक के दौरान उनकी शानदार प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रतियोगिता को भिलाई में आयोजित किया गया।

डा. रचना परमार बाल मनोविज्ञान और वैकल्पिक चिकित्सा की विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा वे सर्टिफाइड करियर एनालिस्ट, ग्राफोथेरेपिस्ट, सर्टिफाइड इन काउंसलिंग साइकोलाजी और अंक ज्योतिष, वास्तु, टैरो भी हैं। डा. परमार हर क्षेत्र में प्रभावशाली उपलब्धि हासिल करने में सफल रही हैं। साथ ही डा. रचना इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म्स पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर हजारों फॉलोअर्स हैं।

फैशन इंडस्ट्री की कई हस्तियां थीं मौजूद

इस प्रतियोगिता का आयोजन डा. निधि रावत ने किया। इस दौरान फैशन इंडस्ट्री की कई प्रतिष्ठित हस्तियां इस शो का हिस्सा रहीं। अदिति गोवित्रीकर और प्रदीप पाली प्रतिष्ठित जूरी मेंबर्स के रूप में उपस्थित थे। अदिति गोवित्रीकर ने क्राउनिंग सेरेमनी के दौरान विजेताओं को ताज पहनाया।

Related Articles

Back to top button