ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

बालाघाट में लांजी के कलपाथरी में जंगली सूअर के हमले में दो घायल

बालाघाट, लांजी। वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी सामान्य के ग्राम कलपाथरी बुधवार को जंगली सूअर के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल लांजी में लाकर भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कलपाथरी निवासी महेश जीवनलाल ऐडे 45 वर्ष रोज की तरह दुलापुर रोड स्थित खेत में महुआ चुने गया था। अचानक तेज गति से आए जंगली सूअर ने महेश के पैर में हमला कर घायल करते हुए वहां से भाग गया। घायल महेश ने जैसे तैसे घर के लोगों को मोबाइल द्वारा सूचना दी। परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं दूसरी घटना में ग्राम कलपाथरी निवासी कुंवरलाल युवचंद ऐडे 52 वर्ष अपने सिंगर टोली स्थित खेत में रबी धान की फसल का पानी देखने के पश्चात घास काट रहा था कि अचानक जंगली सूअर ने हमला करते हुए युवचंद ऐडे की जांघ को नुकीले दांतों से चीर दिया। जिससे आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने जंगली सूअर को भगाया और घायल कुंवरलाल को पिकअप वाहन से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराकर दोनों घायलों को तत्काल सहायता राशि एक-एक हजार रुपये दिए हैं।

इनका कहना

ग्राम कलपाथरी में खेत गए दो लोगों पर जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लांजी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है और तत्काल में एक-एक हजार रुपये दिए गए हैं।

इंदिरा गर्ग, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, पश्चिम लांजी सामान्य।

Related Articles

Back to top button