मध्यप्रदेश
चुनावी साल में होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार! कई मंत्रियों के जिलों के प्रभार में भी होगा बदलाव

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है इससे पहले मप्र मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा के बजट सत्र के बाद शिवराज के मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें तेज हो गईं है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत बीजेपी द्वारा दिए गए है। जिसके बाद मंत्रियों के जिलों के प्रभार में बदलाव होगा। साथ ही बचे हुए निगम मंडलों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है चुनावी साल में बीजेपी ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई नए चेहरों को मौका देने की कवायद भी तेज हो गई है।


