ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत तीन की मौत एक घायल

सागर। सागर-बीना मार्ग पर नरयावली आयल डिपो के सामने मोटर साइकिल और स्कूटी सवार आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक घायल है, जिसका बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कानोनी गांव निवासी बृजभान आदिवासी, मझगवां गांव निवासी कृपाराम आदिवासी व गोदा पिपरिया गांव निवासी अमान आदिवासी एक मोटर साइकिल पर सवार होकर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने इमलिया गांव गए थे। वे जब कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे थे। वहीं दूसरी ओर से स्कूटी पर आ रहे हिरनछिपा गांव निवासी दिलीप पटेल सागर की ओर जा रहे थे। दोनों वाहन नरयावली आयल डिपो के सामने भिड़ गए। इस हादसे हादसे में चारों लोग घायल थे। इसी बीच खुरई की 108 एंबुलेंस एक मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी। एंबुलेंस के पायलट मनोज राय व डाक्टर हरिराम अहिरवार ने घायलों को देखा तो मौके पर रुक गए। उन्होंने जांच की तो तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं अमान आदिवासी की सांसें चल रही थीं, जिसे डाक्‍टर ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और आक्सीजन सपोर्ट पर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button