ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

जल विहार में लेजर शो का मामला अटका

ग्वालियर। कटोराताल में लेजर लगाने की योजना फ्लाप होने के बाद अब जल विहार में लगाने की योजना भी अटक गई है। लेजर शो की संभावना को तलाशने लिए यहां पर लगभग चार महीने पहले एक टीम को बुलाया गया था। बैजाताल और जल विहार का सर्वे कराया गया था, लेकिन उसके बाद न टीम आई और उनकी रिपोर्ट। नगर निगम इसके लिए अब नए सिरे से कवायद शुरू करेगा।

शहर में लेजर शो को लेकर काफी लंबे समय से कवायद चल रही है। इसके लिए पहले स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किए गए कटोरा ताल में लेजर शो लगाने का प्लान था। उसका प्रस्ताव भी तैयार करने के लिए कह दिया गया था, लेकिन बाद में तकनीकी कारण बताकर रोक दिया गया। इसके बाद वहां म्यूजिकल फव्वारे लगाए गए। कटोरा ताल पर बनाए गए म्यूजिकल फाउंटेन शुरू होने के चार-पांच महीने बाद ही विवाद में आ गया था। वहां सफाई को लेकर शिकवे-शिकायत होने लगी थी। सेंसर खराब होने के कारण बीच में शो बंद भी हो गया था, जिसके बाद कटोरा ताल की सफाई कराई गई और म्यूजिकल फाउंटेन को शुरू कराया गया था। उसके बाद यह तय हो गया था कि कटोरा ताल में म्यूजिकल फाउंटेन चलाएंगे और लेजर शो के लिए शहर में कोई अन्य स्थान देखा जाएगा। लेजर शो की संभावना तलाशने के लिए दिल्ली से एक्सपर्ट बुलाए गए थे। उनको शहर में बैजाताल और जलविहार का निरीक्षण कराया गया था। टीन ने दोनों स्थान देखकर जल विहार को इसके लिए उपयुक्त स्थान बताया था। जल विहार में इसको लगाने के लिए एक प्लान तैयार करने के लिए भी कहा गया था, लेकिन इसके बाद न तो दौरे पर आई टीम के सदस्यों द्वारा कोई प्लान भेजा गया और न ही यहां से किसी अधिकारी ने इसके लिए कवायद की। तब से यह मामला रुका हुआ है। लेजर शो शुरू करने का मुख्य कारण था ग्वालियर के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। लेजर शो के शुरू होने पर पर्यटक अधिक आते और लोगों के लिए रोजगार के भी रास्ते खुलते। इसके अलावा नगर निगम का राजस्व भी बढ़ता।

Related Articles

Back to top button