ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

राकेश टिकैत और उनके पूरे परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर: एक अज्ञात व्यक्ति ने किसान आंदोलन से खुद को असम्बद्ध न करने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत और उनके परिवार के सदस्यों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भौरा कलां थाने की पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन करके धमकी दी है कि अगर राकेश टिकैत किसान आंदोलन से खुद को अलग नहीं करते हैं तो उन्हें एवं उनके परिवार के सदस्यों को बम से उड़ा दिया जाएगा। राकेश और नरेश टिकैत भाई हैं।

एसएचओ ने कहा, ‘हम फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।’ राकेश टिकैत उन किसान नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था। ये कानून अब निरस्त किये जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button