ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मध्यप्रदेश

नीम मिश्रित जल से स्नान करेंगे भगवान महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर लगेगा नया ध्वज

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 22 मार्च को भगवान महाकाल को नीम मिश्रित जल से स्नान कराया जाएगा। पंचांग का पूजन होगा तथा मंदिर के शिखर पर नया ध्वज लगाया जाएगा।

मान्यता के अनुसार पृथ्वी के नाभी केंद्र पर स्थित काल के अधिपति भगवान महाकाल के आंगन से नवसंवत्सर की शुरुआत होती है। तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी भगवान महाकाल को नीम मिश्रित जल से स्नान कराया जाता है। इस दिन से हिन्दू वर्ष का आरंभ होता है, इसलिए नए पंचांग का पूजन भी किया जाता है। मंदिर के शिखर पर नया ध्वज चढ़ाया जाता है।

पं.महेश पुजारी ने बताया चैत्र मास ऋतु परिवर्तन का महीना है। इस माह में ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है। इसके प्रभाव से वात,कफ,पित्त की वृद्धि होती है। इससे अनेक रोग जन्म लेते हैं। वात, कफ, पित्त के निदान के लिए नीम के सेवन का महत्व है। आयुर्वेद में भी नीम मिश्री के सेवन को अमृत तुल्य बताया गया है।

नीम के जल से स्नान करने से त्वचा के रोग समाप्त होते हैं। ज्योतिर्लिंग की परंपरा में अखिल विश्व को समय का बोध, तिथि के महत्व तथा आयुर्वेद के माध्यम से निरोगी रहने का संदेश दिया जाता है। इसलिए इस दिन भगवान महाकाल को नीम युक्त जल से स्नान कराते हैं। सनातन धर्म की ध्वजा दिगदिगंतर तक लहराती रहे इसका उदघोष भी शिखर पर नया ध्वज लगाकर की जाती है।

Related Articles

Back to top button