ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

न पहने स्किन टाइट कपड़े शरीर का दर्द बढ़ा सकते हैं

ग्वालियर। स्कीन टाइट कपड़े पहनना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि यह शरीर में दर्द बढ़ा देते हैं जिसके लिए आप दवाओं का सेवन करते हैैं। जबिकि हर दर्द के लिए दवा जरुरी नहीं है। यह कहना था फिजियोथैरेपिस्ट डा वैभव चौबे का। कभी-कभी मांसपेशियों में ऐंठन, खिंचाव, गलत मुद्रा में बैठने या सोने के कारण आई शारीरिक विकृति को दूर करने में भी फिजियोथैरेपी की मदद ली जाती है।

फिजियोथैरेपी न केवल दर्द से राहत दिलाती है बल्कि बेहतर संतुलन और गतिशीलता, सर्जरी से बचाव या उबरने में, आयु संबंधी समस्याओं में, दर्द निवारक दवाइयों पर निर्भरता कम करने में भी काम आती है। कई बार हम अपने मन से फिजियोथैरेपी लेने लगते हैं जबकि इसे सिर्फ विशेषज्ञ की निगरानी और निर्देशन में ही लिया जाना चाहिए। फिजियोथैरेपी सिर्फ दर्द की दवा नहीं, जीवनशैली बेहतर करने का माध्यम भी है। व्यायाम और मालिश के संयोजन से मरीज की गतिशीलता और उसके शारीरिक स्वास्थ्य को बहाल करने और इसे बनाए रखने के लिए यह एक उपचार है। जिम में पसीना बहने से पहले आपको यह पता होना भी जरुरी है कि यह आपके लिए कितना उपयोगी है।

कहीं ऐसा न हो कि सुडौल शरीर बनाने के फेर में खतरा मोल तो नहीं लिया जा रहा है। इसके लिए जरुरी है कि फिजियोथैरेपिस्ट की सलाह ली जाए। यह किसी बड़ी चोट या सर्जरी से उबरने में फिजियोथैरेपी बहुत मददगार सिद्ध होती है। बगैर विशेषज्ञ के फिजियोथैरेपी लेना आपकी दिक्कत को कम करने के बजाय बढ़ा भी सकता है। फिजियोथैरेपी को लेकर कई सवाल हमारे दिमाग में होते हैं लेकिन हमें इन सवालों का समाधान नहीं मिलता। अगर आप भी फिजियोथैरेपी ले रहे हैं या लेने वाले हैं या आपके मन में फिजियोथैरेपी को लेकर कोई सवाल या संशय है तो आपको डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए। क्योंकि फिजियोथैरपिस्ट डा वैभव चौबे का कहना है कि बिना सलाह के जिम में पसीना बहाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जिन लोगों को यह नहीं पता कि उनके शरीर की क्या क्षमता है और वह जिम में पसीना बहाते है तो उन्हें ह्दयघात की आशंका है। इसलिए वे लोग सावधान रहे जिन्हें जिम में पसीना बहाना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button