ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर पहुंचे कमल नाथ सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये और 500 रुपये में सिलिंडर देने घोषणा की

नरसिंहपुर। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रूपये महिने दिया जाएगा। साथ ही गैस सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा। कमल नाथ ने रविवार को जनपद मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जिले की जो प्रमुख मांगे हैं मेडीकल कालेज और गन्ना अनुसंधान केंद्र उसे भी एक मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक पड़ोसी के तौर पर पूरी करने घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। दरअसल रविवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ हेलीकाप्टर से नरसिंहपुर पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस के कार्यालय का शुभांरभ करने के बाद पत्रकारों से चर्चा की। इसके उपरांत सभा स्थल के पास मंडलम-सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री पर लगाए कई आरोपः

करीब 15 मिनट के संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री और भाजपा पर भी निशाने साधे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंवेस्टर्स मीट की नौटंकी करते हैं। कोई भी उद्योग तब लगता है जब उद्योग लगाने वालों को विश्वास होता है। कमल नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री को छिंदवाड़ा से बड़ा लगाव है वह वहां बार-बार आते हैं। जबकि वहां सभी विधायक, महापौर, जिला पंचायत कांग्रेस की हैं। इस दौरान कमल नाथ का आरोप था कि मुख्यमंत्री ने एक सभा में कहा है कि वह कमल नाथ की राजनीति को गाड़ना चाहते हैं, कमल नाथ की राजनीति का अंत करना चाहते हैं। जिसपर कमल नाथ ने कहा कि मैं इन बातों में नहीं पड़ना चाहता लेकिन कहना चाहूता हूं कि शिवराजजी मैं मंहगाई, बेरोजगारी को गाड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि शिवराज जी हम मिलकर आपकी राजनीति का अंत करेंगे। यह प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। आज हर मतदाता के सामने चुनौती है कि हम अपना प्रदेश कैंसे सुरक्षित रखें। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई कर्ज माफी, गोशाला निर्माण, कन्याओं के विवाह के लिए राशि में वृद्धि, पेंशनवृद्धि जैसे कार्य बताए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मुख्यमंत्री थे, मैने तय किया कि मैं सौदे की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, मैं मप्र की पहचान सौदे की राजनीति से नहीं बनाना चाहता। उन्होंने शिवराज सरकार से एक बार फिर 18 वर्ष का हिसाब मांगा।

सबसे बड़ा मुद्दा संस्कृति की रक्षा:

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सभा के दौरान कहा कि मैं आपका पड़ोसी हूं। यहां वर्षों से आता रहा हूं, यहां आकर मुझे अपनी जवानी याद आती है लेकिन आप यह नहीं सोचना कि मैं बूढ़ा हो गया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चुनाव के अपने मायने होते हैं। हमारे सामने विधानसभा चुनाव हैं। इस चुनाव में बहुत से मुद्दे रहेंगे। लेकिन सबसे बड़ा मुददा है कि हम अपनी संस्कृति की रक्षा करें। यदि भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है तो यह हमारी संस्कृति है जो जोड़ने की है। लेकिन आज हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा है, कौन से रास्ते पर हम चलना चाहते हैं जोड़ने के या तोड़ने के रास्ते पर। हम कैंसा प्रदेश आगे आने वाली पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं यह हमें सोचना हैं। यदि संविधान गलत हाथों में चला जाए तो फिर अपने देश का क्या होगा।

Related Articles

Back to top button