ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लग सकता है रासुका पंजाब में मोबाइल इंटरनेट व एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध बढ़ा

खलिस्‍तान नेता और अलगाववादी अमृतपाल सिंह पर दबाव बढ़ाते हुए पुलिस ने उसके पांच साथियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया है। गिरफ्तारी के बाद उस पर भी एनएसए लगाया जा सकता है। पुलिस ने सोमवार को उसकी मर्सिडीज कार बरामद कर ली और उसके चाचा हरजीत सिह व ड्राइवर हरप्रीत सिह को भी गिरफ्तार कर लिया है। हरजीत को विमान से असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया है। एक दिन पहले अमृतपाल के चार शीर्ष सहयोगी भी वहीं भेजे गए थे। पंजाब में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर जारी प्रतिबंध को 24 घंटे और बढ़ा दिया गया है। यह सेवाएं अब मंगलवार दोपहर 12 बेज तक बंद रहेंगी।

प्रेस को दी पुलिस ने तमाम जानकारियां

आइजी (हेड क्वार्टर) डा. सुखचैन सिह गिल ने पत्रकारों से कहा कि अजनाला थाने पर हमले के मामले में गिरफ्तार जिन पांच आरोपितों पर एनएसए लगा है उनमें अमृतपाल के चाचा हरजीत सिह, प्रधानमंत्री बाजेके, दलजीत सिह कलसी, गुरप्रीत सिह और भगवंत सिह भी हैं। ये पांचों अब डिब्रूगढ़ की केंद्रीय जेल में बंद हैं। एनएसए के तहत आरोपितों को दूसरे राज्यों की जेल में रखा जा सकता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जालंधर के मेहतपुर से अमृतपाल की मर्सिडीज कार बरामद करके उसके चाचा हरजीत और चालक हरप्रीत को गिरफ्तार किया गया है।

कुल 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया

आइजी गिल ने कहा कि अब तक की जांच में अमृतपाल के आइएसआइ कनेक्शन सामने आया है। अमृतपाल और उसके साथियों को विदेश से फंडिग हो रही थी। हवाला के जरिए भी पैसा उन तक पहुंचाया गया। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में छह केस दर्ज किए गए हैं और कुल 114 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपितों से नौ राइफल, एक रिवाल्वर और 430 कारतूस पकड़े गए हैं। इनमें से अधिकतर हथियार अवैध हैं। मर्सिडीज सहित चार वाहन जब्त किए गए हैं। डा. गिल ने कहा कि सभी जिलों में फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं और शांति कमेटियां बैठकें कर रही हैं। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button